Breaking News

72वें पीआरडी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 09 दिसम्बर-- प्रान्तीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग आजमगढ़ द्वारा 72वें पीआरडी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन दिनांक 11 दिसम्बर 2020 को स्व0 सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान आजमगढ़ में किया गया है।पीआरडी स्थापना दिवस समारोह में मण्डल के तीनों जनपद- आजमगढ़, मऊ व बलिया के प्रत्येक जनपद से 02-02 सेक्शन पीआरडी (22 जवान) प्रतिभाग करेंगे। पीआरडी स्थापना दिवस के अन्तर्गत 100, 200 मी0 दौड़ व रस्साकसी की प्रतियोगिता के साथ ही साथ पीआरडी जवानों द्वारा रैतिक परेड का भी आयोजन किया गया है। पीआरडी रैतिक परेड का मान प्रणाम के मुख्य अतिथि सुधीर कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ होंगे। 
प्रतियोगिता एवं रैतिक परेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पीआरडी जवानों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

और नया पुराने