आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 23 दिसम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति के क्रियान्वयन की बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि नौका के संचालन, सुरक्षा व रख-रखाव तथा नौका दुर्घटना के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण तथा नाविक कल्याण हेतु 25 दिसम्बर 2020 से पहले समिति का गठन करना सुनिश्चित करंे। इसी के साथ ही ग्राम पंचायत स्तरीय नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण समिति का गठन 30 दिसम्बर 2020 से पहले करने के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को दिये। इसी के साथ ही 10 जून 2021 से पहले सभी घाटों पर स्टेक होल्डर्स के साथ माॅकड्रिल/पूर्वाभ्यास कराना सुनिश्चित करें।
आगे जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, आपदा, सिंचाई विभाग, समाज कल्याण विभाग, कौशल विकास मिशन, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, चिकित्सा, नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग उक्त के सम्बन्ध में अपनी कार्ययोजना तैयार करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही उन्होने उक्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगली बैठक 15 जनवरी 2021 को की जायेगी, जिसमें बनाये गये कार्ययोजना को प्रस्तुत करना होगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, संबंधित उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
