Breaking News

जीयनपुर पुलिस और पीएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाल कराया सुरक्षा का एहसास।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़:05 दिसंबर 2020-- जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शनिवार की शाम पुलिस उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव एवं पीएसी कमांडर के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। फ्लैग मार्च जीयनपुर कोतवाली से निकल कर नगर पंचायत जीयनपुर के विभिन्न वार्डों से होते हुए अजमतगढ़ मार्ग, आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग, आदि नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील के साथ सुरक्षा का अहसास भी कराया।
साथ ही कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क लगाने के लिए दुकानदारों को कहा गया और बताया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाना अनिवार्य है। लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदेश दिया। साथ ही किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने को कहा। बताया गया कि- पुलिस आम आदमी के साथ है, किसी को कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं होगी। किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए पुलिस की मदद लें।
वही उपनिरीक्षक जीयनपुर अमरनाथ यादव ने बताया कि- यह फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला गया है, अराजकतत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी और अराजकता करने बाले जेल जायेंगे।

और नया पुराने