आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़: दिनांक 11.11.2020 को वादी मो0 वसीम पुत्र कासिम खान निवासी अतरकच्छा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में विपक्षीगणो द्वारा वर्ष 2018 में बलिया जेल जाने के लिये कहे की चलिये ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह द्वारा जेल में बुलाकर मुलाकात करने तथा अभियुक्त अब्दुल हई को मनरेगा योजना के अन्तर्गत ब्लाक से काम देने तथा न देने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिए थे प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 378/20 धारा 147/386/506 IPC पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वान्छित , ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन मे दिनांक 11.01.2021 को व0उ0नि0 संजय सिंह मय हमराह के थाना हाजा से रवाना होकर क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामित/वाँछित अभियुक्त मोहसीन उर्फ टिपू पुत्र आलमगीर निवासी अतरकच्छा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ जो अपने घर पर मौजूद है जो कही जाने के फिराक में है इस सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को समय 22.05 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 378/20 धारा 147/386/506 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
मोहसीन उर्फ टिपू पुत्र आलमगीर निवासी अतरकच्छा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. व0 उ0नि0 संजय सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 रणवीर यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 चित्रसेन थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. का0 शुभम यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
