आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 05 जनवरी-- जिला कृषि अधिकारी डॉ0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दिनांक 06 जनवरी 2021 से किसान कल्याण मिशन अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक बुधवार को जनपद की 10 विधानसभा क्षेत्रों के 1-1 विकास खण्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विकास खण्ड बिलरियागंज, रानी की सराय, जहानागंज, मिर्जापुर, लालगंज, तरवॉ, अजमतगढ़, फूलपुर, पल्हनी (कृषि भवन सिधारी) व कोयलसा के मुख्यालयों पर गोष्ठी, प्रदर्शनी व किसान मेले का आयोजन किया जायेगा।
03 सप्ताह तक चलने वाले अभियान के अन्तर्गत कृषि व सहवर्गीय सेक्टर की वृहद स्तर पर प्रदर्शनी लगेगी, इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के कृषि तकनीकों के प्रदर्शन कराये जायेंगे। किसान कल्याण मिशन अभियान किसान कल्याण एवं किसान की आय दोगुनी करने के लिए चलाया जायेगा।
