आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारंगज।
आज़मगढ़। दिनांक 31.12.2020 को श्री निलेश कुमार सिंह निवासी ग्राम सुरहन थाना दिदारगंज जनपद आजमगढ ने थाना दीदारगंज पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 30.12.2020 को मेरे भाई राकेश कुमार सिंह को दावत खिलाने के लिए सलीम पुत्र अकबाल ग्राम बेलवाना थाना बरदह जनपद आजमगढ मेरे घर आया तथा शाम 6.00 बजे मेरे भाई को साथ ले गया उसके बाद दिनांक 31.12.2020 को सुबह 8.00 बजे मेरे भाई राकेश कुमार सिंह का शव सुरहन (कोटिया) मार्टिनगंज से दीदारगंज जाने वाली रोड के किनारे मिली । सलीम व अन्य लोगो ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की है । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-217/2020 धारा 302,201 भादवि बनाम सलीम व अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया । साक्ष्य संकलन व विवेचना से मुकदमा उपरोक्त मे धारा 147,34 भादवि की बढोत्तरी किया गया ।
उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित पूर्व में 02 अभियुक्त 1. सलीम पुत्र अकबाल ग्राम बेलवाना थाना बरदह जनपद आजमगढ व 2. सोनू सिह उर्फ धर्मेन्द्र सिह पुत्र मायाशंकर सिह सा0 दुबरा थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा चुका है।
