Breaking News

दीदारगंज: पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

दीदारगंज।

 आज़मगढ़।  आज दिनांक 05.1.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वान्छित , ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय हमराह उनि0 अखिलेश चन्द्र पान्डेय द्वारा रात्रि गश्त व वांछित/वारण्टी/ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु मार्टिनगंज मे मौजूद थे कि मुखबिर ने सूचना दिया कि मु0अ0सं0-217/20 धारा 302,201 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनन्त राय पुत्र प्रभाष राय अवैध असलहा के साथ ग्राम बेलवाना से भादो मोड पहुचकर कही जाने के फिराक में है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष दीदारगंज मय हमराहियान के भादो मोड़ तिराहे के पास पहुचकर उक्त व्यक्ति का इंतजार करने लगे कि कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति बेलवाना गाँव की तरफ से पैदल आता हुआ दिखायी दिया ।
जैसे ही वह व्यक्ति भादो मोड़ तिराहे के पास पहुँचा कि पुलिस बल द्वारा उक्त व्यक्ति को एक बारगी घेरकर आवश्यक बल का प्रयोग कर भादो मोड़ तिराहा के पास ही समय 6.35 बेज गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अनन्त राय पुत्र प्रभाष राय ग्राम बेलवाना थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा.315 बोर,एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 01/2021 धारा 3/25 आयुध  अधिनियम  थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

 मु0अ0स0-01/2021 धारा  3/25 आयुध  अधिनियम  थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0-217/20 धारा  147,302,201,34 भादवि थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ । 
2. मु0अ0स0-01/2021 धारा  3/25 आयुध  अधिनियम थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

 अनन्त राय पुत्र प्रभाष राय ग्राम बेलवाना थाना बरदह जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी

 एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर  व एक अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिह थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
2. उनि0 अखिलेश चन्द्र पान्डेय थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
3. हे0का0 मनोज यादव थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 रिन्कू कन्नौजिया थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
5. का0 सोनू गुप्ता थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
6. का0 सोनू यादव थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने