Breaking News

प्रख्यात शायर एवं संगीतकार कैफी आज़मी के 102 वां जन्मदिन के अवसर पर विचार गोष्ठी संपन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 14 जनवरी-- जिला एकीकरण समिति के सचिव/मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में प्रख्यात शायर एवं गीतकार कैफी आज़मी जी के 102 वां जन्मदिन के अवसर पर विचार गोष्ठी संपन्न हुईl
 इस अवसर पर कैफी आज़मी के चित्र पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव सहित जिला एकीकरण समिति के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गयाl इस अवसर पर शिब्ली कॉलेज के एम0ए0 के छात्र संदीप, महताब, कन्हैयालाल, शिब्ली कॉलेज के अलाउद्दीन जी द्वारा कैफी आज़मी के गीत नब्ज़ एवं बंद की प्रस्तुति की गईl
 इसी के साथ ही कैसी आजमी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रस्तुतीकरण किया गयाl
 इस अवसर पर शिब्ली कॉलेज के उमेश सिद्दीकी, जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव ने अपने अपने विचार प्रकट किएl
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कैफी आज़मी का जन्म 14 जनवरी 1919 को आजमगढ़ जनपद में हुआl कैफ़ी आज़मी ने आधुनिक उर्दू शायरी में अपना एक खास स्थान बनायाl आजमी की नज्मो और गजलों के चार संग्रह है, जिसमें झंकार, आखिरे-शब, आवारा सिंजदे एवं इब्लीस की मजलिसे शुरा हैl कैफ़ी आज़मी बहुआयामी प्रतिभा से संपन्न थेl शायर, गीतकार, नाटककार, फिल्मकार कहानी के साथ-साथ कैफी मजदूर सभा ट्रेड यूनियन में कार्य करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी के एक कुशल संगठनकर्ता थेl
 जिला विकास अधिकारी द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गयाl
 इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीपीआरओ लालजी दुबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, कन्हैया लाल, उम्मेद सिद्धकी शिब्ली कॉलेज सहित जिला एकीकरण समिति के सदस्य एवं जनपद के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहेl

और नया पुराने