Breaking News

बर्डफ्लू को देखते हुए पशुचिकित्साधिकारी ने दुकानदारों को दी हिदायत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कई पोल्ट्री फर्मो का किया निरीक्षण।

पोल्ट्री फर्मो के आस पास रखे सफाई और छिड़काव करने की सलाह।

आजमगढ: सगड़ी तहसील क्षेत्र मैं बर्ड फ्लू को देखते हुए पशु चिकित्सकों की एक टीम क्षेत्र में भ्रमण करके पोल्ट्री फार्मो का निरीक्षण किया एवं बाजारों में चिकन बेचने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी एवं छिड़काव आदि करने की सलाह देते हुए उन्हें सतर्क रहने की लिए कहा।
हालांकि बाजारों में चिकन की दुकानों पर साफ सफाई का काफी अभाव है और गंदगी का प्रकोप काफी फैला हुआ है। ऐसे में चिकन की दुकानों पर सतर्कता बरतने की काफी जरूरत है। जिसे देखते हुए पशु पशु चिकित्सक डॉक्टर ए के गुप्ता पशु चिकित्सा अधिकारी हरैया एवं डॉ विनोद कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मोहम्मदपुर ने लाटघाट बाजार में एवं आसपास के क्षेत्रों में पोल्ट्री फार्म पर जाकर निरीक्षण करते हुए वर्ड फ्लू की जानकारी दी एवं पोल्ट्री फार्म मालिकों को हिदायत दी कि पोल्ट्री फार्म के आस पास 3 से 4 फुट की दूरी पर साफ सफाई एवं सैनिटाइजर और दवाओं का छिड़काव लगातार करते रहे एवं फार्म के अंदर जो भी व्यक्ति प्रवेश करें जब कीटनाशक युक्त फूड बाथ दरवाजे पर रखा हो एवं उससे हाथ पैर धूल कर ही पोल्ट्री फार्म के अंदर प्रवेश करें एवं बार-बार दवाओं का छिड़काव आसपास करते रहें। उन्होंने दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी कि जगह जगह चूना व सैनिटाइजेशन और दवाओं का छिड़काव करें जिससे बीमारियां फैलने न पाएं। इस दौरान उन्होंने  आम लोगों से भी कहा कि- लोग घबराए नही यदि अंडा व चिकन का प्रयोग कर रहे हैं तो कम से कम उसे उच्तम तापमान पर पकाकर ही सेवन करें। कच्ची मांस का सेवन किसी भी दशा में न करें वह कहीं भी अगर आसपास चार छह की संख्या में पक्षी मरे पाए तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचित करें। पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम जाकर ऐसे मरे पक्षियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि- बड़े-बड़े जो तालाब हैं उन पर भी वन विभाग समय-समय पर निरीक्षण कर रहा है उन्हें भी निर्देशित कर दिया गया है। लोग वर्ल्ड फ्लू से घबराए ना बल्कि इससे बच्चे व कोशिश करें कि चिकन और अंडा का प्रयोग काफी तेज आंच में ही गर्म कर कर ही खाएं इस दौरान उन्होंने, अंजान शहीद, मालटारी, हरैया, करमंडी ,गड़ेरुआ, लाटघाट, जमसर रजादेपुर आदि जगहों का निरीक्षण किया।

और नया पुराने