Breaking News

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ ने लांच किया, डिजिटल सूचना डायरी 2021

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:वीर सिंह

लखनऊ: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा डिजिटल सूचना डायरी 2021 लांच किया गया है। डिजिटल सूचना डायरी 2021 को मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले दिए गए बारकोड को अपने मोबाइल में स्कैन करना होगा, तत्पश्चात गूगल प्ले स्टोर पर सूचना डायरी 2021 का लिंक उपलब्ध हो जाएगा। फिर सूचना डायरी 2021 को इंस्टॉल करने के पश्चात आपके मोबाइल में सूचना डायरी 2021 देखने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।सूचना डायरी 2021 का उपयोग करने के लिए सूचना डायरी 2021 को क्लिक करें, तत्पश्चात लॉगिन करें। उसके बाद अपना नाम, ईमेल आईडी एवं 4 अंकों का अपना पासवर्ड बनाकर दर्ज करें  डन (ओके) बटन प्रेस करें। सूचना डायरी 2021 में दिए गए अधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबर अपनी सुविधानुसार देख सकते हैं। डिजिटल सूचना डायरी 2021 से अन्य लोगों को भी लाभान्वित करें।

और नया पुराने