Breaking News

भारत रक्षा दल ने खिचड़ी भोज का आयोजन कर दिया एकता का संदेश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: भारत रक्षा दल ने मकर सक्रांति के पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन कर एकता का संदेश दिया है। इस भोज में सभी दलों के राजनीतिज्ञों से लेकर हर छोटे-बड़े तबके के लोगों ने सहभागिता निभाई। जातिवाद, ऊंच-नीच छुआछूत के भेदभाव से परे लोगों ने एक साथ परम्परागत तरिके से खिचड़ी का स्वाद चखा। जीयनपुर कार्यालय में शनिवार को सामूहिक खिचड़ी भोज का यह आयोजन शाम तक चलता रहा।
इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष हरिकेश विक्रम ने कहा कि- संगठन के स्थापना काल से ही 18 वर्षों से यह कार्य हमारी प्रत्येक इकाई निरंतर रूप से कर रही है। इसका सुखद परिणाम यह देखने में आ रहा है कि कुछ और लोग ऐसे कार्यक्रम को आयोजित करने लगे हैं। यही हमारे अभियान की सफलता है। 
मदन शर्मा ने कहा कि- ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से समाज में वही पुरानी आपसी मिठास स्थापित होने लगेगी। पर कुछ लोगों ने कड़ुवाहट में बदल दिया है आज का यह कार्यक्रम जाति-धर्म के नाम पर मनुष्य-मनुष्य में बंटवारा करने वाली शक्तियों के गाल पर एक तमाचा है। इस कार्यक्रम के लिए हमारे संगठन में विशेष तौर पर जोर दिया जाता है। संगठन ने संकल्प लिया है कि- कार्यक्रम को गांव-गांव, गली नुक्कड़ तक पहुंचा कर ही दम लेंगे। जिसमे खिचड़ी पका कर सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर खिलाया जाएगा।
इस अवसर मदन शर्मा नगर अध्यक्ष, हाजी अनवर महासचिव, मोहम्मद आसिफ नगर उपाध्यक्ष, विवेक प्रजापति सचिव, प्रमोद श्रीवास्तव, पुनवासी विश्वकर्मा, दिनेश मणि त्रिपाठी, बेचन विश्वकर्मा, राम नयन यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र पाल सिंह, रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, उपेन्द्र यादव  प्रदीप चौरसिया, संतोष विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


और नया पुराने