Breaking News

सगड़ी के शंकर ने भीषण ठंड में रखा गरीबों का खयाल, कंबल वितरण कर बाटी मकर संक्रांति की खुशियां।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: हाड़ कंपा देने वाली ठंड के इस मौसम में जहां गरीब असहाय परेशान है वही शासन द्वारा उनको संचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही है ऐसे में कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, निर्धन लोगों को सगड़ी विधानसभा के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर यादव द्वारा कंबल व लाई गट्टे का वितरण कर जहां गरीबों का ख्याल रखा, वही मकर संक्रांति की बधाई देते हुए खुशियां भी बाटी।
इस दौरान उन्होंने चंगईपूर , सराय सागर मालटारी, बोझिया, नदौरा, मानिकपुर में सैकड़ों गरीबों जरूरतमंदों को कंबल और लाई गट्टे का वितरण कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर शंकर यादव ने कहा कि- ठंड का मौसम और गरीब परेशान है और उनकी परेशानियों को कोई समझने वाला नहीं है। मैंने गरीबी को महसूस किया है। इसलिए आज इन झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब असहाय और जरूरतमंदों के बीच आकर कंबल वितरित कर लाई गट्टे को देकर मकर संक्रांति की उन्हें बधाई दे रहा हूं। वहीं उन्होंने वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि- अगर सरकार गरीबों के लिए चिंतित रहती तो उनके हालात आज ऐसे ना होते। मैं कोई सत्ताधारी नेता नहीं हूं और ना ही किसी राजनैतिक पद पर हूं फिर भी मुझसे जो भी संभव मदद हो सकती वह गरीबों और असहायों के बीच कर रहा हूं। आने वाले भविष्य में यदि जनता ने मौका दिया तो सगड़ी विधानसभा की तस्वीर जरूर बदलेगी।

कंबल पाकर गरीबों ने शंकर यादव को दुआएं देते हुए कहा कि- जहां गरीबों की सुध लेने के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि नहीं आया वही इस भीषण ठंड में शंकर यादव ने हम लोगों के बारे में सोचा और हमारी मदद की हम यह दुआ करेंगे कि यह अपने लक्ष्य में सफल हो।

इस दौरान कंबल पाने वालों में प्रमुख रूप से मुनाकी देवी, सावित्री, मंजू, चनौती, गीता, निशा, फिरतु राम, रामचेत, श्यामधनी शिवप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने