आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री महेंद्र मौर्या ने बुधवार को सात सुत्रीय मांगों को लेकर 51 दिने से चल रहे धरने को भाजपा प्रदेश महामंत्री अनुप गुप्ता और जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह से वार्ता के बाद धरने को तीन महीने के लिए स्थगित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय ने धरना स्थल पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिला मंत्री महेंद्र मौर्य पिछले 51 दिनों से जनहित की सात समस्याओं के समाधान को लेकर धरना दें रहे थें। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह वार्ता के पश्चात आज यह धरना तीन महीने के लिए स्थगित किया जा रहा है।यदि प्रशासन महेंद्र मौर्य की जनहित की सात समस्याओं का समाधान तीन महीने में नहीं करता है तो भाजपा जिला संगठन जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में आगे की कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र हैं। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से जिला प्रशासन की होगी।
जिला मंत्री महेंद्र मौर्य ने कहा कि भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह से वार्ता कर मैं धरने को तीन महीने के लिए स्थगित कर रहा हूॅं, यदि जिला प्रशासन निजामाबाद तहसील अन्तर्गत अवंतिका पुरी आॅवक जलाशय, मेहनगर तहसील स्थित महामंडलेश्वर, लखराव, हरिबाॅध जैसे ऐतिहासिक जलाशय की खुदाई के साथ उनके बाहा की खुदाई जिससे नदियों की धारा के साथ मेहनगर में मृत पड़ी लोनी नदी की धारा को पुनर्जीवित करना। रामराज मौर्या, निवासी पटेल नगर रानी की सराय के नहर का रास्ता जो बंद कर दिया गया है। मेहनगर के चकखुटवा में पोखरी को कब्जा किया जा रहा है। मेहनगर के दौलतपुर में सुरेन्द्र मौर्या की जमीन कब्जाने का मामला। मेहनगर के रजहाॅ ग्राम सभा में एसीएटी का दुरुपयोग कर ठाकुर प्रसाद मौर्य की जमीन कब्जाने के मामले का समाधान नहीं करता है तो तीन महीने बाद पुरी जिला भाजपा जिला अध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यसमिति किसान मोर्चा ऋषिकेश दूबे, जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी विवेक निषाद, जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता, दीपक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
