Breaking News

तहबरपुर: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तहबरपुर

आज़मगढ़।  अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र ग्राम जिगिना करमनपुर थाना तहबरपुर, आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष द्वारा मुकदमा वादी सूर्यबली राम पुत्र मतई ग्राम जिगिना करमनपुर थाना तहबरपुर, आजमगढ़ के पुत्र चन्द्रशेखर पर गाली गुप्ता देते हुए चाकू से वार कर देने पर मु0अ0सं0- 91/20 धारा 323/504/324 भादवि पंजीकृत हुआ जिसमे विवेचना से धारा 324 भादवि की घटोतरी करते हुए धारा 307 भादवि की वृद्धि की गयी । 
*पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 उमेश चन्द यादव थाना स्थानीय से मय हमराहीयान के प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अपराधी मे ग्राम नेवादा मे मामुर थे कि उसी समय जरिए मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय के मु0अ0सं0- 91/20 का अभि0 अशोक घर पर मौजूद है । इस सूचना पर विश्वास करके मुखबिर को नेवादा मे ही छोड़कर हमराह कर्मचारीगण के साथ अभियुक्त के घर ग्राम जिगिना करमनपुर पहुचे । घर के सामने बाहर बैठा हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया । जो पुलिस टीम को देखकर दक्षिण तरफ गेहूं की खेत मे भागने लगा कि करीब 25-30 कदम जाते जाते घेरकर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र ग्राम जिगिना करमनपुर थाना तहबरपुर, आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष बताया । अभियुक्त को मु0अ0सं0- 91/20 धारा 323/504/307 भादवि मे वांछित होने के कारण , कारण गिरफ्तारी बताते हुए बाकायदा बाजाफ्ता समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया । अभियुक्त के कब्जे से नाजायज चाकू बरामद होने के कारण मुकदमा उपरोक्त मे धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0- 91/20 धारा 323/504/307 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

अशोक कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र ग्राम जिगिना करमनपुर थाना तहबरपुर, आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष

बरामदगी

एक अदद नाजायज चाकू

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम

1. उ0नि0 उमेश चन्द यादव
2. का0 सर्वेश कुमार
3. का0 अखिलेश यादव
4. म0का0 निधी पटेल

और नया पुराने