Breaking News

बरदह: सामूहिक दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

 आज़मगढ़ : पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में प्र0नि0 विनोद कुमार मय हमराह के मु0अ0सं0 09/21 धारा 376डी भादवि 67ए आईटी एक्ट के वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु बडगहन तिराहे  पर खडा होकर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग कर रहा थे कि मुखबीर खास आकर सूचना दिया गया कि सामूहिक बलात्कार से सम्बन्धित अभियुक्त गुड्डू उर्फ प्रवेश राजभर बरौना बाजार में मौजूद है कहीं जाने की फिराक में है।  इस सूचना पर विश्वास कर प्र0नि0 मय हमराहियान मय मुखबीर मय वाहन सरकारी के बरौना बाजार से कुछ दुर पहले ही मुखबीर खास एक व्यक्ति की तरफ इशारा करके हट बढ गया। पुलिस टीम एकाएक बरौना बाजार में खडे व्यक्ति के पास जैसे ही पहुंचे कि पुलिस टीम को देखकर कोदहरा प्राइमरी स्कूल की तरफ भागा कि पुलिस टीम ने दौड़कर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर बरौना तिराहे से 50 कदम कोदहरा प्राइमरी स्कूल की तरफ समय 10.10 बजे पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पूछा गया तो अपना नाम गुड्डू उर्फ प्रवेश राजभर पुत्र जैतू सा0 चौकी पिलखुआ थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर  उम्र करीब 21 वर्ष बताया चूकि पकडा गया व्यक्ति मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त है अतः हिरासत पुलिस मे लेकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 09/21 धारा 376डी भादवि 67ए आईटी एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्त

गुड्डू उर्फ प्रवेश राजभर पुत्र जैतू सा0 चौकी पिलखुआ थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

 प्र0नि0 विनोद कुमार मय हमराह का0 आनंद चौरसिया का0 विपिन सिह का0 धर्मराज म0का0 कविता मेहरोत्राचालक हे0कां0 संतोष सिंह

और नया पुराने