आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 19 जनवरी-- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कालीदास मार्ग स्थित सभाकक्ष से माध्यमिक विद्यालयों में 436 नव नियुक्त प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों का आनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह (द्वितीय चरण) का शुभारम्भ किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा मैनपुरी, वाराणसी, अयोध्या आदि अन्य जनपदों के नव नियुक्त प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों से बातचीत की गयी एवं उनको व उनके परिवारों को बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नय नियुक्त प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों की चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गयी। उन्होने नव नियुक्त प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों से कहा कि सीखने की कोई सीमा नही है, शिक्षा का क्षेत्र विशाल है, अपने-अपने पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश-विदेश में होने वाली घटनाओं के बारे में भी जानकारी रखें। उन्होने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ड्राफ्ट का अध्ययन कर लें। हम लोगों को शिक्षा के सैद्धान्तिक ज्ञान को व्यवहारिक ज्ञान से जोंड़ने की आवश्यकता है एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी रखें।
इसी क्रम में एनआईसी आजमगढ़ के सभागार में जनपद आजमगढ़ में नव चयनित 15 प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों को विधायक फूलपुर-पवई अरूणकान्त यादव व जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिसमें संजय कुमार यादव अंग्रेजी, बलराम प्रजापति अंग्रेजी, सुजीत कुमार यादव रसायन विज्ञान, राजेश्वर मिश्रा हिन्दी, अनिता राय जीव विज्ञान, नीरज इतिहास, विमलेश कुमार वर्मा वाणिज्य, गीता वर्मा समाजशास्त्र, अवधेश कुमार मौर्य मनोविज्ञान, रामबचन यादव हिन्दी, वर्षा यादव हिन्दी, दिलीप कुमार हिन्दी, कु0 बबिता यादव हिन्दी, नेहा राय भूगोल तथा संगीता राय समाजशास्त्र, शामिल हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उक्त 15 नव नियुक्त प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों से कहा कि अपना शत प्रतिशत योगदान दें और अध्यापन का कार्य पूरे मनोयोग से करें एवं छात्रों का बहुमुखी विकास करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में 18 नव नियुक्त प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों का चयन हुआ है, जिसमें से 15 नव नियुक्त प्रवक्ता/सहायक अध्यापक उपस्थित रहे, शेष 03 नव नियुक्त प्रवक्ता/सहायक अध्यापक को नियुक्ति पत्र वितरित करा दिया जायेगा।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ0 वीके शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक वाईके सिंह उपस्थित रहे।

