Breaking News

यूपी दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर कार्यक्रम कराये जाने के लिए बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 19 जनवरी-- दिनांक 24-26 जनवरी 2021 को नोएडा एवं लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जाना है, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर कार्यक्रम कराये जाने के लिए बैठक की गयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि यूपी दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर दिनांक 24 जनवरी 2021 को एनआरएलएम, प्रोबेशन, रोजगार, सेवायोजन, पशुपालन, कृषि, उद्यान, मत्स्य, खादी, श्रम विभाग आदि के द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाया जायेगा। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने डीआईओएस को निर्देश दिये कि कल से विद्यालयों में निबन्ध लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद, कविता पाठ आदि रचनात्मक गतिविधियों पर प्रतियोगिता कराकर विद्यार्थियों का चयन कर लें, जिससे यूपी दिवस पर जनपद में सम्मानित किया जाना है। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, सीवीओ को निर्देश दिये कि कृषि, बागवानी, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, मत्स्य पालन आदि कृषि से जुड़े हुए क्षेत्रों से संबंधित स्टाल लगाना सुनिश्चित करें। 
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने डीसी एनआरएलएम व जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी कार्यक्रम मंे प्रतिभाग करायें एवं मिशन शक्ति के अन्तर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास शहरी, उद्योग, पेंशन से संबंधित 5-5 लाभार्थियों का चयन करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये, जिनको यूपी दिवस के अवसर पर जनपद में सम्मानित किया जायेगा।
उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देेश दिये कि जनपद में 24 जनवरी 2021 को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, डीडीओ रवि शंकर राय, पीडी अभिमन्यु सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 वीके सिंह, डीएलसी रोशन लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, डीईएसटीओ आरडी राम, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, बीएसए अम्ब्रीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ0 वीके सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने