आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। अजमतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत संचालित किसान गोष्ठी प्रदर्शनी के बीच बेरमा गांव के दर्जनों किसानों ने पहुँच कर नोडल अधिकारी /उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराया।
किसानों ने कहा कि हमारे गांव में सैकड़ों आवारा (छुट्टा)पशु हमारी फसलों को बर्बाद कर रहे है। जिसकी शिकायत हम लोगों ने सीडीओ एसडीएम व तहसीलदार सगड़ी सहित अन्य अधिकारियों को दी ।
आज पांचवी बार हम लोग ब्लॉक मुख्यालय पर किसान गोष्ठी के दौरान अपनी समस्याओं को रखने आए हैं ।
अगर हमारी समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो अगले सप्ताह हम लोग मजबूर होकर धरना प्रदर्शन एवम आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर गांव के जय नाथ यादव रामकेश यादव लक्ष्मण सिंह गोपाल सिंह हंसराज यादव राकेश सिंह कलपत सिंह रमाकांत सिंह अमित कुमार सिंह अंकित कुमार सिंह बलवंत सिंह आदि लोग रहे।
