आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
संपूर्ण समाधान दिवस पर लगाई न्याय की गुहार।
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सुरेश यादव पुत्र वंशी यादव निवासी मानिकपुर विकासखंड अजमतगढ़ ने उप जिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित सुरेश यादव ने दिए गए पत्रक में आरोप लगाया है कि- प्रार्थी के चक व आबादी की जमीन पर दबंगों व भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर लिया जा रहा है। उस पर लगे पेड़ों को जबरन काट कर उठा ले जा रहे हैं। मना करने पर फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। मेड़ तोड़कर मेरे चक पर कब्जा किया जा रहा है और पेड़ की जड़ को काटा जा रहा है, जिससे पेड़ सूखते व गिरते जा रहे हैं।
पीड़ित ने मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।