Breaking News

तहसील सदर आजमगढ़ में सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 19 जनवरी-- जिलाधिकारी राजेश कुमार व ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छ भारत मिशन/राज्य वित्त योजनान्तर्गत तहसील सदर आजमगढ़ में सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया गया। 

इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा तहसील सदर में सम्पर्क केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। यह सम्पर्क केन्द्र सिंगल विण्डो पर आधारित है। 
इस सम्पर्क केन्द्र पर कोई भी व्यक्ति आय, जाति, निवास, हैसियत प्रमाण पत्र, वारिस/निकट संबंधी प्रमाण पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र, निर्विवाद वरासत, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, निराश्रित वृद्धाश्रम, विधवा व दिव्यांग पेंशन आदि योजनाआंे के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
इस अवसर पर तहसीलदार सदर अनिल कुमार पाठक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ शुभनाथ प्रसाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने