Breaking News

तहसील सदर: समाधान दिवस पर कुल 157 मामले आये, 17 मामलों का मौके पर निस्तारण, जिलाधिकारी रहे मौजूद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 19 जनवरी-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कोविड-19 के गाईडलाइन एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में सम्पूूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। 
जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। 
इस अवसर पर कुल 157 मामले आये, जिसमे से 17 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 140 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। प्राप्त मामलों में 131 राजस्व के, पुलिस के 15, विकास के 02, शिक्षा के 01 व अन्य के 08 मामले शामिल हैं।
 प्रार्थी बेचन यादव पुत्र कतवारू यादव ग्राम सभा उकरौड़ा पगरना निजामाबाद, तहसील सदर द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम सभा की गाटा सं0 658/0.398 कड़ी जमीन नवीन परती/सरकारी भूमि है। इस नवीन परती भूमि पर लालसा, कैलाश व जगदीश पुत्रगण पाॅचू यादव अवैध कब्जा कर लिये हैं। इन लोगों ने इस नवीन परती भूमि के 80 प्रतिशत भाग पर पक्का मकान मड़ई, कोल्हाड़ व पशुओं के लिए चरन (नांद) आदि स्थायी रूप से बनाकर कब्जा कर लिया है। लालसा यादव आदि इस नवीन परती के शेष भाग पर भी कब्जा करना चाहते हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को निर्देश दिये कि उक्त नवीन परती की भूमि से नियमानुसार अवैध अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। 
प्रार्थी अच्छेलाल पुत्र सोनवारी साकिन जिरिकपुर, हरबंशपुर, परगना निजामाबाद, तहसील सदर द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी व प्रार्थी की पत्नी सह भूमिधर हैं। मौजा मजकूर के निवासी महेन्द्र यादव पुत्र सुदर्शन यादव जो भू माफिया किस्म के व्यक्ति हैं एवं वर्तमान में मौजे के प्रधान भी हैं। प्रार्थी एक गरीब व्यक्ति है। विपक्षी द्वारा जबरदस्ती व सीनाजोरी के बल पर अवैध कब्जा कर लिया है, मना करने पर अमादा फौजदारी हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को निर्देश दिये कि पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम भेजकर उक्त प्रकरण की जाॅच कर नियमानुसार निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 
प्रार्थी हरेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र स्व0 रामअवध यादव सा0 सेमरा थाना निजामाबाद तहसील सदर द्वारा अवगत कराया गया कि गाॅव के सूबेदार व केदार पुत्रगण रामचन्दर, राजकुमार पुत्र सूबेदार, छन्नू व मन्नू पुत्रगण सूबेदार, हरिराम, दयाराम, सुरेन्द्र पुत्रगण स्व0 प्रभु, संदीप, दीपक पुत्रगण छन्नु, सूर्यमणि, चन्द्रमणि पुत्रगण दयाराम जो की काफी दबंग सरकस सीनाजोर किस्म के व्यक्ति हैं, इनकी एक गोल भी हैं, जो काफी धनबल व काफी संख्या में हैं। प्रार्थी की आराजी नं0 81 रकबा 1.412 कड़ी का तनहा भूमिधर है, जिस पर प्रार्थी शौचालय का निर्माण करवाने के लिए गड्ढ़ा खोद चुके हैं, लेकिन विपक्षीगण बनने नही दे रहे हैं। आराजी नम्बर 81 पर किसी भी न्यायालय का कोई स्थगन नही है और न ही विवादित भूमि है। हमारे चक व उनके चक के बीच में गाटा सं0 82 चकरोड है। जिस पर जिलाधिकारी तहसीलदार सदर को निर्देश दिये कि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा, इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, डीडीओ रवि शंकर राय, पीडी अभिमन्यु सिंह, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कुमार, डीपीआरओ लालजी दूबे, तहसीलदार सदर अनिल कुमार पाठक सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

और नया पुराने