Breaking News

घर के पीछे से छत पर चढ़े चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली के पुनापार बड़ागांव में सोमवार की रात में मकान के पीछे का से छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लगभग डेढ़ लाख की नगदी और लाखों रुपए के गहने पर हाथ साफ कर दिया। घने कोहरे के कारण घर वालों को रात में चोरी की तनिक़ भी भनक नहीं लग पाई । सुबह होने पर घर के लोगों को चोरी का पता चला। इस संबंध में बृजभान यादव ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया है।
जीयनपुर कोतवाली के पुनापार बड़ागांव निवासी बृजभान यादव का गांव के दक्षिण की तरफ मकान है । सोमवार की रात में मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर घर में घुसे और बक्से में रखा हुआ लाखों का गहना जिसमें सोने की दो माला, दो अंगूठी, सोने का मांग टीका, नथुनी, कान का झाला, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, चांदी का पायल चोर चुरा ले गए। बृजभान ने बताया कि  मैं अपनी दो दो गायों को ₹175000 में एक सप्ताह पूर्व ही बेचा था। वह  पैसा भी उसी बक्से में रखा था । जिसका ताला तोड़कर चोर नगदी भी उठा ले गए। बृजभान यादव द्वारा मंगलवार को तहरीर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर  जांच कर रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं है।

और नया पुराने