आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़। 15 जनवरी 2021 को बहुजन समाज पार्टी आजमगढ़ के तत्वावधान में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का 65वां जन्मदिन नरौली आजमगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर व माननीय कांशीराम जी की प्रतिमा पर कार्यकर्ताआें द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर सुशील सिंह, इमरान उर्फ हिटलर, अमरनाथ बौद्ध, संतोष प्रधान, सुरेन्द्र राजभर, राजा संतोष मिश्रा, ओंकार शास़्त्री, बलवंत यादव, रमेश यादव, जगदीश गुप्ता, राजा राम राजभर, सुनील कुमार, रामजी सरोज, सिकंदर कुशवाहा, करूकांत मौर्य, डा हरिराम भाष्कर, चेतई राम व जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मा0 विनोद चौहान ने किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव मृत्युजंय मौर्य ने अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने बहन जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान भी किया।
अध्यक्षता कर रहीं लोकसभा लालगंज की लोकप्रिय सांसद माननीया संगीता आजाद ने कहाकि आज पूरे देश व प्रदेश में लूट, खसोट बलात्कार व इंकाउटर सरेआम हो रहा है। वर्तमान भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। जबकि बहन जी ने अपने कार्यकाल में सभी को सरकारी नौकरी प्रदान की। पूरे प्रदेश में डिग्री कालेज, अस्पताल व सारी जनसुविधाएं देने का काम किया। आप लोग बसपा की सरकार पुनः बनाकर सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय को चरितार्थ किया जा सकें।
मुख्य अतिथि मा0 हरिश्चन्द्र जी ने अपने सम्बोधन में बताया कि हमारे महापुरूषों ने दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समाज व सर्वसमाज के लिए काम किया। आज लालगंज की सांसद श्रीमती संगीता आजाद सर्व समाज के हित की आवाज संसद में प्रमुखता से उठा रही है। लेकिन भाजपा की निर्मम सरकार सर्वसमाज को दरकिनार कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
अपने सम्बोधन में लालगंज विधायक व विशिष्ट अतिथि मा0 आजाद अरिमर्दन ने बताया कि आज देश व प्रदेश की मालीय हालत आप देख रहे है, इस समय पूंजीपतियों की सरकार है। जो हम सभी के आरक्षण को समाप्त कर सभी सरकारी विभागों को पूंजीपतियों के हाथ में बेच रही है। जबकि बहन जी ने अपने शासन काल में सर्व समाज की खुशी के लिए वृद्धा, विधवा, कन्या धन देने का काम किया तथा शेर और बकरी को एक घाट पर पानी पिलाने का काम किया।
अपने सम्बोधन में राजा संतोष कुमार मिश्रा ने कहाकि आज भाजपा शासन में ब्राह्मणां पर घोर अत्याचार व इंटकाउंटर किया जा रहा है, इसलिए ब्राह्मण समाज का हित बसपा व बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में है। अपने वोटों की कीमत को पहचान कर बसपा की सरकार बनाने का काम करें।
अपने सम्बोधन में अरूण पाठक ने कहाकि आज हमारा देश संकट से गुजर रहा है। देश के किसान कई दिनों से हड़ताल पर है। यह सरकार मौन होकर किसानों के अहित में काम कर रही है। जिसमें 50 से अधिक किसान मर गये। यही ंनहीं सीमा पर रोज हमारे जवान मर रहा है। यह सरकार झूठ बोल रही है, जिसका अंत बहुजन समाज पार्टी ही कर सकती है।
इस अवसर पर रमेश यादव ब्लाक प्रमुख, उस्मान गनी ने बहन जी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहाकि बसपा की सरकार बनाकर उनको उपहार देने का काम हम कार्यकर्ता करेंगे।
इस अवसर पर अरविन्द कुमार जिलाध्यक्ष, रामपाल ठाकुर, राम नरायन भारती, अरूण सिंह, श्रीकृष्ण शास्त्री, अशोक राजभर, अवधेश शर्मा, चन्द्रभूषण, राशिद, ईश्वर चन्द्र यादव, विरेन्द्र कुमार, राजकुमार बामसेफ, रामजन्म मौर्य, विजय कुमार देशप्रेमी, विरेन्द्र कुमार, अमरनाथ गौतम सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।