Breaking News

भदाव गांव में पोखरी व सौरिहन की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की उपजिलाधिकारी से मांग।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़/सगड़ी: सरकारी भूमि को भू माफियाओं से मुक्त कराने के लिए सरकार द्वारा गठित एंटी भू माफिया टीम बेअसर साबित हो रही है। लोग आए दिन सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे को खाली कराने के लिए तहसीलों और थानों के चक्कर लगाते रहते है। 
सगड़ी तहसील के क्षेत्र राजस्व ग्राम भदाव निवासी शुशील राय पुत्र छविनाथ राय ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देते हुए सौरिहन व पोखरे की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग करते हुए उन्होंने बताया कि- खाता संख्या 228 की गाटा संख्या 138 अभिलेख में सौरिहन व खाता संख्या 219 की गाटा संख्या 268ख पोखरी के नाम से दर्ज है। जिस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है प्रार्थी ने बताया कि- गांव के लोगों का नाबदान का पानी नहीं बह पा रहा है। पानी रास्ते पर इधर-उधर पसरा हुआ है, जिससे दुर्गंध आ रही है। लोगों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है। ऐसी स्थिति में अवैध कब्जे को हटवाया जाय ताकि लोगो के घरों के नाबदान का पानी पोखरी में जा सके।
शिकायत के बाद उप जिलाधिकारी सगड़ी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल तहसीलदार को नियमानुसार अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया है।

और नया पुराने