Breaking News

मतदाता सूची में नाम काटने को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी।

सगड़ी/आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकासखंड अजमतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत तिवारी पट्टी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को मतदाता सूची में नाम कट जाने को लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी के कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर जांच कर कार्यवाही करने की मांग करते हुए सही मतदाता सूची सही न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने अपने दिए गए पत्रक में कहां है कि- मतदाता सूची में लगभग 40 से 50 वोट हम लोगों के परिवार से काट दिए गए जबकि कटे नाम का परिवर्धन फार्म बीएलओ को नाम जोड़ने के लिए दिया जा रहा है, तो वह 70% जनसंख्या का हवाला देकर उस नाम को जोड़ने से मना कर रहे हैं। जबकि हम सभी के परिवार के लोगों का विधानसभा की वोटर लिस्ट एवं पंचायत चुनाव की पुरानी मतदाता सूची में भी पहले से नाम दर्ज है और हम सभी परिवार के लोग गांव पर ही निवास करते हैं। जबकि बीएलओ द्वारा जमा सूची में कटे नाम को विलोपित नहीं किया गया है।पर ऊपर से ही मतदाता सूची से नाम काट दिए गए है।और जो लोग गांव में नही है ऐसे लगभग 12 से 15 नाम बाहरी वह भी नाबालिकों के नाम जोड़ दिए गए है।ग्रामीणों ने पत्रक देते हुए कहां कि- यदि हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे एव सड़क पर उतर कर बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। साथ ही जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले को अवगत कराएंगे।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अभी से जिस तरह से मतदाता सूची में खेल किया जा रहा है उससे पंचायत चुनाव निष्पक्ष होने की सम्भावना कम ही बन रही है।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में प्रमोद कुमार, जगत नारायण तिवारी, हेमंत तिवारी, उमेश यादव, धनपाल साहनी, प्रमोद, शैलेश, विपुल यादव, ज्योति तिवारी आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

और नया पुराने