Breaking News

निजामाबाद: अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अबैध असलहा रखंने व तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रहीमुद्दीन मय हमराह कर्म0गण HC अवधनाथ यादव , का0 सतीश के साथ देखभाल क्षेत्र . चेकिगं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति में मामूर थे कि पी0आर0वी0 1028 से सूचना मिली कि ग्राम रामपुर अबुशहीद में प्यारेलाल S/O छोटेलाल तथा हीरालाल S/O दलसिंगार के बीच किसी बात को लेकर मार पीट हो रही है कि इस सूचना पर मय पीआरवी 1028 के कर्म0गण के साथ ग्राम रामपुर अबुशहीद पहुचे जहां पर पुलिस बल को देखकर सभी व्यक्ति इधर उधर भागने लगे कि पुलिस बल द्वारा एक व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी लिया गया तो उसने अपना नाम हीरालाल S/O दलसिंगार ग्राम रामपुर अबूसहीद थाना निजामाबाद जिला आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त उपरोक्त के पास से एक अदद तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज बरामद हुआ । जिसको समय करीब 19.35 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त से  एक अदद तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर  रखने के  सम्बन्ध मे  पूछा गया तो बताया कि साहब  यह तमंचा व कारतूस अपने पास रखने से लोगों में भय बना रहता है।   

गिरफ्तार अभियुक्त

हीरालाल S/O दलसिंगार ग्राम रामपुर अबूसहीद थाना निजामाबाद जिला आजमगढ़

बरामदगी

 एक अदद तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नजायज 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 13/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.उ0नि0 रहीमुद्दीन थाना निजामाबाद, आमजगढ
2. हे0का0 अवधनाथ यादव थाना निजामाबाद,आजमगढ़
3. का0 सतीश कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़
4. पीआरवी 1028 के कर्म0गण

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 20 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने