आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 15 जनवरी-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा प्रशासक जिला पंचायत आजमगढ़ का पदभार ग्रहण करने के उपरान्त जिला पंचायत भवन परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के जर्जर भवन का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पाया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कर वसूली 45 लाख रू0 कम पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि विशेष ध्यान देकर लक्ष्य के सापेक्ष कर वसूली बढ़ाना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही जिला पंचायत परिसर में नगर पालिका द्वारा वर्ष 2010 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, जो अभी तक हैण्डओवर नही किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिये कि सामुदायिक शौचालय को जल्द से जल्द हैण्डओवर कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, एसडीएम सदर/ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार आईएएस, अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ शुभनाथ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।