Breaking News

सिधारी: अवैध तीन कि0ग्रा0 गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अवैध गांजा/शराब की बरामदगी व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व  क्षेत्राधिकारी नगर  डा0 राजेश कुमार के  कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र के निर्देशन मेंउ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद   मय हमराहीगण  के  साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान कर  देखभाल क्षेत्र तलाश वाछिंत अभियुक्त मे भ्रमणशील होकर ग्राम भदुली बाजार पर मामूर था कि उसी समय  मुखबिर खास आकर  सूचना दिये कि साहब आपके क्षेत्र मे एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर बेचने के लिये आ रहा है तत्पश्चात हमराहीगणो को तलब कर भदुली पुल जिन्नाद बाबा स्थान पर दीवाल का आड़ लेकर खड़े हो गये तभी एक व्यक्ति सफेद छोले मे लेकर कुछ आ रहा था हम लोग जैसे ही सामने आये कि हम लोगो को देखकर घबड़ाकर भागने की कोशिश करने लगा तभी हम लोग पकड़ लिये पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शनि उपाध्याय S/O संजय उपाध्याय सा0 सेहदा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष बताया ,प्लास्टिक के झोले के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब इसमे गाँजा है । इसी को बेचकर अपने परिवार का  पालन पोषण करते है । झोले में लिये हुये गाँजा की तलाशी हेतु सक्षम अधिकारी / मजिस्ट्रेट के समक्ष चलने को कहा गया तो बताया कि साहब आप लोग हमे पकड़ ही लिए है तो आप लोग ही हमारी तलाशी ले लिजिये झोले का मुँह खोलकर सुंघा गया व सुघाया गया तो गांजा जैसी बू आ रही थी गांजा को रखने के सम्बन्ध में अधिकार पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा , कि उक्त का यह अपराध धारा 8/20 N.D.P.S एक्ट का अपराध बताकर समय करीब 13.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 
 
पूछताछ का विवरण –गिरफ्तार अभियुक्त शनि उपाध्याय ने बताया कि साहब गाजा बेचकर परिवार का पालन पोषण करता हूं गलती हो गई माफ कर दीजीये अब ऐसा कोई काम नही करेगे। 
 
पंजीकृत अभियोग

 1.मु0अ0स0 21/2021   धारा 8/20 NDPS ACT थाना सिधारी आजमगढ़ थाना सिधारी आजमगढ़

बरामदगी

1- तीन कि0ग्रा0 गांजा

गिरफ्तार अभियुक्त

1. शनि उपाध्याय पुत्र संजय उपाध्याय सा0 सेहदा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष गिरफ्तार गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1.प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र थाना सिधारी आजमगढ़ 
  2. उ0नि0 हरिश्चनद्र प्रसाद  थाना सिधारी आजमगढ़ 
  3. हे0का0 विनोद दुबे थाना सिधारी आजमगढ़ 
  4. का0 अश्वनी यादव थाना सिधारी आजमगढ़ ।



और नया पुराने