आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़। दिनांक 27.2.2021 को आवेदक राजकुमार सिंह पुत्र स्व0 रामसूरत सिंह निवासी हरई स्माईलपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में प्रतिवादीगण 1. साधू यादव उर्फ बालकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव 2. रामकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव 3. श्यामकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव 4. सत्येन्द्र सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासीगण हरई स्माईलपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी के जमीन पर कब्जा करने तथा पाँच लाख रूपये की मांग करने तथा गाली गुप्ता देने तथा तमंचा निकालकर वादी के सीने में सटा देने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया था। , प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 70/2021 धारा- 386/504 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे आज दिनांक 28.02.2021 को उ0नि0 भगत सिंह मय हमराह का0 श्रवण गुप्ता के मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त की तलाश मे घर पर दविश दी गयी। अभियुक्त रामकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव घर पर मौजूद मिला जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 07.45 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
रामकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव निवासी हरई स्माईलपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 70/21 धारा 386/504 IPC थाना जीयनपुर आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 380/04 धारा 386 IPC थाना जीयनपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 181/10 धारा 216A IPC थाना जीयनपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 70/21 धारा 386/504 IPC थाना जीयनपुर आजमगढ़
फरार अभियुक्तगण
1. साधू यादव उर्फ बालकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव (गिरफ्तार अभियुक्त रामकरन का भाई) जो ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के D-11 गैंग का सदस्य है तथा थाना स्थानीय का HS भी है।
2. श्यामकरन यादव पुत्र स्व0 अर्जुन यादव
3. सत्येन्द्र सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासीगण हरई स्माईलपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 भगत सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 श्रवण गुप्ता थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़