Breaking News

पीएम किसान समाधान दिवस का पुनः 1 मार्च से 3 मार्च तक समस्त विकासखण्डों पर आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 26 जनवरी-- प्रभारी  उप कृषि निदेशक संगम सिंह ने बताया कि कृषक हित में संचालित अति महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद के समस्त पात्र कृषकों को योजना से लाभान्वित कराये जाने के उद्देश्य से कृषकों के लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण / डाटा सुधार हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर दिनांक 01 मार्च , 2021 से 03 मार्च , 2021 तक पीएम किसान समाधान दिवस का पुनः आयोजन किया जा रहा है, जिसका संचालन विकास खण्ड पर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार प्रभारी द्वारा किया जायेगा।  समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य इनवैलिड आधार तथा आधार के अनुसार नाम नही अर्थात कृषक भाईयों की सम्बन्धी त्रुटियों को योजना पोर्टल www.pmkisan.gov.in/ EditAadharFailureRecord के माध्यम से मौके पर ही सही कराया जाना है । समाधान दिवस के सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु जिलाधिकरी महोदय की ओर से समस्त सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को उनके विकास खण्ड हेतु पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है ।
 प्रभारी उप कृषि निदेशक ने  जनपद के कृषक बन्धुओं से अपील है कि कृषि विभाग द्वारा आयोजित समाधान दिवस के दौरान वांछित अभिलेख यथा आधार कार्ड / बैंक पास बुक कृषि एवं राजस्व विभाग के तैनात कार्मिकों को उपलब्ध कराते हुए मौके पर अपना त्रुटिपूर्ण डाटा सुधार करा लें , जिससे वे योजान्तर्गत आगामी किस्तों का लाभ प्राप्त कर सकें। पूर्व आयोजित समाधान दिवस में पधारे कृषकगण को पुनः आने की आवश्यकता नही हैं। समाधान दिवस विषयक किसी भी प्रकार की जानकारी कृषि विभाग के सम्बन्धित प्राविधिक सहायक ग्रुप - सी अथवा सहायक विकास अधिकारी ( कृषि ) से प्राप्त की जा सकती है।

और नया पुराने