आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- रानी की सराय
आज़मगढ़: दिनांक 25.03.19 को रानी की सराय थाना क्षेत्र के वादी की पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष अपनी माँ के साथ स्कूल जा रही थी रास्ते में गांव का छोटू उर्फ कल्लू पुत्र शिवचरन अपने मोटर साइकिल से आ रहा था । जो स्कूल छोड़ने के बहाने से वादी की लड़की को अपनी मोटर साइकिल पर बैठा कर बहला-फुसला कर कहीं ले कर चला गया और उसके साथ बलात्कार करना पुछे जाने पर गाली गुप्ता देना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 67/19 धारा 363/366/376/504/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत होकर विवेचनोपरान्त आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा टाप टेन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व व0उ0नि0 उदयराज यादव मय हमराह का0 अखिलेश गुप्ता का0 दीपक यादव का0 सुधान्शु यादव द्वारा सम्बन्धित न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सों एक्ट) आजमगढ़ का अ0स0 67/19 धारा 363/366/376/504/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट मे तारिख पेशी दिनांक 26.02.2021 को गैर जमानतीय वारण्ट अभियुक्त छोटू उर्फ कल्लू पुत्र शिवचरन सा0 कोइलारी बुजुर्ग थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को पुलिस बल द्वारा दबिश देकर अभियुक्त के घर से समय करीब 08.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोगः
मु0अ0सं0 67/19 धारा 363/366/376/504/506 भादवि व 3,4 पाक्सो एक्ट थाना रानी की सराय जनपद
गिरफ्तार अभियुक्त
छोटू उर्फ कल्लू पुत्र शिवचरन सा0 कोइलारी बुजुर्ग थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
व0उ0नि0 उदयराज यादव मय हमराह का0 अखिलेश गुप्ता का0 दीपक यादव का0 सुधान्शु यादव
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 32 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।