आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26/2/2021को SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में SI सुबोध कुमार, का0 अंकित मिश्रा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग तलाश वारण्टी में थाना क्षेत्र में मामूर थे। जब रघुपुर थाना क्षेत्र बार्डर पर पहुँचे तो जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिलरियागंज की तरफ रघुपुर की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहा है इस सूचना पर SI मय हमराही मय मुखविर के रघुपुर वार्डर पर पेडो की आड़ लेकर आने जाने वाले व्यक्तियो पर नजर रखने लगे । कुछ ही देर में एक व्यक्ति हाथ में पिपिया लिये हुए विलरियागंज की तरफ से आता दिखाई दिया मुखविर खास इशारा करके हट बढ गया, पिपिया वाले व्यक्ति को जैसे ही रघुपुर वार्डर पर पुलिस वार्डर वोर्ड पर पहुँचा तभी पुलिस टीम ने घेर कर पकड़ लिया । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम संदीप चौहान S/O मोहन चौहान नि0 भलवाई थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया। दाहिने हाथ मे लिये पिपिया के बारे मे पूछा तो बताया कि सहाब इस में 10 ली0 अबैध शराब है मैं बेचने जा रहा था इसे बेचकर जीवन यापन करता हूँ । पिपिया का ढक्कन खोलकर सूंघा गया तो उसमे शराब जैसी गंध आ रही थी । जिसे कब्जा पुलिस मे लिया गया तथा आरोपी को अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम का अपराध बताकर आज दिनांक 26/2/21 को समय 11.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 58/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
संदीप चौहान S/O मोहन चौहान नि0 भलवाई थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी
01 पीपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 58/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व मेंSI सुबोध कुमार, का0 अंकित मिश्रा