Breaking News

सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना देवगांव।

आज़मगढ़: दिनांक 24.02.2021 को देवगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव निहोरगंज जनपद आजमगढ़ में दुकान मालिक देवनाथ यादव पुत्र निहोरी यादव निवासी उपरोक्त द्वारा पुराने किरायेदार संगीता गुप्ता पत्नी राजेश कुमार गुप्ता निवासी उपरोक्त के दुकान में रखे समान को मकान मालिक व शरारती तत्वों द्वारा सड़क पर फेंक दिया गया था। 
दिनाकं 25.02.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज व स्थानीय पुलिस दुकान में समान रखवाने हेतु गई थी समान रखवाते समय दुकान मालिक व अन्य शरारती तत्वों द्वारा पुलिस बल पर पथराव किया गया तथा पुलिस द्वारा शरारती तत्वों को भागने हेतु हल्का पुलिस बल प्रयोग किया गया। घटना के सम्बन्ध में सरकारी कार्य में बाधा डालने व अवैधानिक रुप से दुकान खाली करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 35/2021 धारा 147/148/149/325/332/333/336/353/307/504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट बनाम देवनाथ आदि 13 नफर नामजद व 150 से 200 लोग नाम पता अज्ञात पंजीकृत कराया गया।
   उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा नामित अभियुक्तगणो व वीडियो आदि से पहचान करके घटना में सम्मलित अभियुक्तगणो को तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिये गये जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 26.02.2021 को नि0अ0 राकेश कुमार सिंह मय हमराह के वास्ते गिरफ्तारी अभियुक्तगण क्षेत्र में मामूर थे कि मुखविर खास से सूचना मिली की उक्त घटना में सम्मलित अभियुक्तगण मोलनापुर पुलिया पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहे है इस सूचना पर तत्काल क्षेत्र में रवाना द्वितीय मोबाइल को बुलाकर मोलनापुर पुलिया पर दोनो तरफ से घेर कर 05 नफर अभियुक्तो को मौके पर ही समय करीब 12.30 बजे पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम 1-देवनाथ यादव पुत्र निहोरी यादव उम्र करीब 65 वर्ष 2-इन्द्राज यादव पुत्र देवनाथ यादव उम्र करीब 45 वर्ष 3- अजीत कुमार पुत्र केशव प्रसाद उम्र करीब 20 वर्ष 4- संतोष  कुमार पुत्र वीरजू उम्र करीब 37 वर्ष नि0गण कपसेठा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 5-पिन्टू सरोज पुत्र विजेन्द्र सरोज उम्र करीब 24 वर्ष नि0 कैथीशंकरपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ बताया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 35/2021 धारा 147/148/149/325/332/333/336/353/307/504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1-देवनाथ यादव पुत्र निहोरी यादव उम्र करीब 65 वर्ष निवासी कपसेठा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
2-इन्द्राज यादव पुत्र देवनाथ यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी कपसेठा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
3-अजीत कुमार पुत्र केशव प्रसाद उम्र करीब 20 वर्ष निवासी कपसेठा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
4- संतोष  कुमार पुत्र वीरजू उम्र करीब 37 वर्ष निवासी कपसेठा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
5- पिन्टू सरोज पुत्र विजेन्द्र सरोज उम्र करीब 24 वर्ष निवासी कैथीशंकरपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

निरी0 अपराध राकेश कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
उ.नि. अभिषेक सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
हे0क0 गोविन्द सिंह ,थाना देवगाँव आजमगढ़
हे0का0 सतीश सिंहथाना देवगाँव आजमगढ़
का0 ऐश कुमारथाना देवगाँव आजमगढ़
का0 बृजेश कुमार ,थाना देवगाँव आजमगढ़
म0आ0 अंजली,थाना देवगाँव आजमगढ़
म0आ0 शुभी भारती थाना देवगाँव आजमगढ़

और नया पुराने