Breaking News

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्र- छात्राओं ने मिशन शक्ति के माध्यम से निकाली जागरूकता रैली स्काउट शिविर सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्र और छात्राओं ने मिशन शक्ति के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली।
शिक्षक शिक्षा संकाय के छात्र छात्राओं का प्रशिक्षण दीक्षा कार्यक्रम दीक्षा मिष्ठान वितरण के साथ सम्पूर्ण हुआ। 
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मिशन शक्ति के तत्वाधान में एक रैली निकाली।
रैली को बीएड विभागाध्यक्ष डॉक्टर केएन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली महाविद्यालय से निकलकर संपूर्ण नगर में होते हुए अंत में महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई।
 स्काउट दल व गाइड दल ने तत्पश्चात मिष्ठान ग्रहण किया व अन्य कार्यक्रमों में अपनी आवबद्धता प्रस्तुत करते हुए स्काउट समाज की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान बीएड विभागाध्यक्ष डॉ कैलाश नाथ गुप्ता ने कहा कि- यह रैली इसलिए निकाली गई कि हमारे यहां महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है उन्हें कमजोर माना जाता है जबकि वह हमारी आधी आबादी हैं। शिक्षक समाज का प्रतिनिधित्व ही नहीं करता बल्कि भावी पीढ़ी के निर्माण की आधारशिला भी रखता है। 
उन्होंने बताया कि स्काउट गाइड के छात्रों ने आज यह प्रतिज्ञा की है कि कहीं भी किसी भी प्रकार से पीड़ित महिला जिसकी हम निस्वार्थ भाव से मदद करेंगे और उसको वही सम्मान देंगे जो कि एक पुरुष को दिया जाता है। 
 रोवर रेंजर प्रभारी डॉ प्रदीप राय ने कहा कि- स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं को समाज में जीवन जीने का तरीका सिखाता है। समाज को नैतिक पतन से बचाता है जो कि इसका उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान , डॉक्टर पी सी यादव, डॉ शशि कुमार मिश्र, प्रशिक्षक- डॉ घनश्याम दुबे, अर्चना, सत्येंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान सोनिया, कविता यादव, चांदनी, राहुल, शुभम, रामाश्रय, सौरव कुमार, नीरज यादव आदि ने पूर्ण मनोयोग से सेवा कार्य किया।

और नया पुराने