आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। कल दिनांक 24.02.2021 को देवगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव निहोरगंज जनपद आजमगढ़ में दुकान मालिक देवनाथ यादव पुत्र निहौरी यादव निवासी उपरोक्त द्वारा पुराने किरायेदार संगीता गुप्ता पत्नी राजेश कुमार गुप्ता निवासी उपरोक्त के दुकान में रखे समान को मकान मालिक व शरारती तत्वों द्वारा सड़क पर फेंक दिया गया था। इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना देवगांव प्रभारी को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था परन्तु इनके द्वारा उचित कार्यवाही नही की गई।
आज दिनाकं 25.02.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज व स्थानीय पुलिस दुकान में समान रखवाने हेतु गई थी समान रखवाते समय दुकान मालिक व अन्य शरारती तत्वों द्वारा पुलिस बल पर पथराव किया गया तथा पुलिस द्वारा शरारती तत्वों को भागने हेतु हल्का पुलिस बल प्रयोग किया गया। घटना के सम्बन्ध में सरकारी कार्य में बाधा डालने व अवैधानिक रुप से दुकान खाली करने के सम्बन्ध में कानूनी कार्यवाही की जा रही है तथा घटना में शिथिलता बरतने एवं अवैधानिक संलिप्ता प्रतीत होने पर प्रभारी निरीक्षक देवगांव संजय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।