आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विजय सिंह
बदायूं : बदायूँ पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, 8 लोगों को उझानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल, असलहा किया बरामद, प्रेम मिल कॉलोनी में चोरी की हुई थी वारदात।
दरअसल, 10/11फरवरी की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा कस्वा उझानी में बन्द मकान के ताले तोड़कर एक लाइसेंसी रायफल 315 बोर, जेवरात व नगदी चोरी की गई थी। 24 फरवरी को बदायूँ पुलिस ने रात्रि में डकैती की योजना बनाते हुए 7 अभियुक्त तथा 1 अभियुक्ता को बन्द पड़े वनस्पति आयल फैक्ट्री में बन्द दुकानों टीन सैड (निकट रैन बसेरा तिराहा उझानी) से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की गयी 315 बोर लाइसेंसी रायफल, जेवरात व नगदी तथा अभियुक्तों को अवैध असलाह मय गाड़ी हुंडई (i20) व दो मोटर साईकिल व ताले व दरवाजे तोड़ने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गये जिनका पुलिस द्वारा पीछा किया गया लेकिन दोनों अभियुक्त भागने में सफल रहे।
बरामदगी
1- दो अदद तमंचे 315 बोर नाजायज
2- एक अदद पौनिया 315 बोर नाजायज
3- छः जिन्दा कारतूस
4- दो खोखा कारतूस 315 बोर
5- दो अदद तमंचा 12 बोर नाजायज
6- चार अदद कारतूस 12 बोर जिन्दा
7- दो अदद चाकू नाजायज
8- एक लाइसेंसी रायफल 315 बोर
9- तीन सिक्के सफेद धातू,
10- दो अंगूठी सफेद धातू,
11- एक सफेद धातू का धूप बत्ती स्टैण्ड पत्ती नुमा
12- एक जोड़ी पाजेब सफेद धातू,
13- ताला व दरवाजा तोड़ने के उपकरण
14- एक कार i20
15- दो मोटर साईकिल,
16- तीन हजार रुपये नकद