आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर
आज़मगढ़। फरिहा पुलिस चौकी के बनगांव बाजार मे ट्रक और डिसीएम आमने सामने टक्कर एक व्यक्ति की मौत। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे डिसीएम सुल्तानपुर से आ रही थी और वाराणसी की ओर से ट्रक आ रहा था। ज्योंहि फरीहा पुलिस चौकी के बंगाव बाजार में पहुंचे की दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। वाहन टकराने की आवाज सुनकर स्थानिय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि डीसीएम चालक कि मौत हो गयी वहीं ट्रक चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया और डिसीएम के खलासी को मामूली से चोटे आयी हैं । मृतक डिसीएम चालक प्रेम यादव ग्राम ताहिरपुर, तहसील कादीपुर, थाना कलौनीकला ,जिला सुल्तानपुर का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक डिसीएम चालक के शव को कब्जे मे लेकर थाने चली आयी वहीं घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भेज दिया गया है ।