आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर कैथौली गांव में सोमवार की शाम एक 20 वर्षीय अर्धविक्षिप्त युवक ने पड़ोसी के घर चारा काटने वाली मशीन से अपनी गर्दन काट ली। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में फैली लोगों में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर कैथौली निवासी 20 वर्षीय दीपक पुत्र सतिराम अर्द्धविक्षिप्त था। उसकी दवा चल रही थी।परिजन किसी तांत्रिक से भी उसका उपचार करवा रहे थे। कल ही उसके पिता झाड़-फूंक के चक्कर में उसे कहीं लेकर गए थे। सोमवार की शाम जब घर पर कोई नहीं था। तो दीपक अपने चाचा के घर गया, चारा काटने की मशीन पर गर्दन रख कर मशीन चला दी जिससे गर्दन कट गई। जिस की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक दो भाई चार बहनों में सबसे बड़ा था।युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि-पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर लिया, परिजनों के अनुरोध पर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।