Breaking News

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंडल स्तर के पुरस्कार से अंतिमा मौर्या, सिमरन सोनी एवं सुष्मिता विश्वकर्मा पुरस्कृत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी पी.जी. कॉलेज मालटारी आजमगढ़ 7 फरवरी 2021, रविवार को सिफ्सा के सौजन्य से लैंगिक भेदभाव व अल्ट्रासोनोग्राफी के फायदे व नुकसान विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कुल 8 लोगों ने प्रतिभाग किया। 
अंतिमा मौर्या, सिमरन सोनी व सुष्मिता विश्वकर्मा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित रही।
यह प्रतियोगिता जिले से आए दो अधिकारियों के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ शैलेश पाठक एवं डॉ नितेश जायसवाल के निर्देशन में संपन्न हुई।
 यह जानकारी संस्था के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र को दी गई। किंतु राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी 2021) के उपलक्ष्य में दिनांक 23/02/2021,  आजमगढ़ मंडल के चयनित 4 कॉलेज/स्कूल - श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी, शिब्ली नेशनल पी.जी. कॉलेज, सर्वोदय पब्लिक स्कूल एवं सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल एलवल के छात्राओं ने लैंगिक भेदभाव अल्ट्रासोनोग्राफी के फायदे व नुकसान विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
 श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी की अंतिमा मौर्या कुल 12 प्रतिभागियों में तीसरे स्थान के पुरस्कार से पुरस्कृत हुई। सिमरन सोनी एवं सुष्मिता विश्वकर्मा को भी  सांत्वना पुरस्कार मिला। पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार पंत, आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ को करनी थी, किंतु इनकी अनुपस्थिति में जिलाधिकारी आजमगढ़ ने की। 
इस कार्यक्रम के आयोजक उपनिर्देशक, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ रहे।

और नया पुराने