आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील की श्री गांधी पीजी कॉलेज मालतारी में B.Ed विभाग के शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। छात्रों का स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ 22 फरवरी को किया गया।
प्रशिक्षणकर्ता घनश्याम दुबे, सत्येंद्र यादव, अर्चना के प्रशिक्षणत्व में स्काउट गाइड शिविर ध्वजारोहण करते हुए, डॉक्टर कैलाश नाथ गुप्ता ने स्काउट गाइड की महत्ता बताते हुए कहा कि- शिक्षक को सभी दशा में अपने को स्थापित करना रहता है। इसका संपूर्ण अनुभव वह स्काउट गाइड प्रशिक्षण में कर लेता है। इस प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने गांठ बांधना, भ्रमण, दल निर्माण, जन जागरूकता शिविर निर्माण, अक्षय भोज, सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन काफी मनोयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, विभागाध्यक्ष डॉ केएन गुप्ता, दंडाधिकारी डॉक्टर प्रेमचंद यादव, डॉ प्रशांत राय व अन्य महाविद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।