आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को साल्हेपुर ग्राम निवासी हरिंदर राजभर की तहरीर पर एक व्यक्ति के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली के सालहेपुर निवासी हरिंदर राजभर पुत्र मोती राजभर की नाबालिग लड़की को कंजरा दिलशादपुर गांव का एक युवक 9 नवंबर 2020 को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन किया। कही पता नहीं चला।
शनिवार को हरेंद्र ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया। उसकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को देर शाम अनूप कनौजिया निवासी कंजरा दिलशादपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
