Breaking News

ब्लाक संसाधन व्यक्तियों के पैनल गठन हेतु साक्षात्कार 11 फरवरी 2021 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 06 फरवरी-- जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय ने बताया है कि जनपद आजमगढ़ सोशल आडिट के कार्य हेतु ब्लाक संसाधन व्यक्तियों के पैनल गठन हेतु साक्षात्कार दिनांक 11 फरवरी 2021 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में आयोजित किया गया है। 
पैनल के गठन हेतु चयन समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मण्डलायुक्त द्वारा नामित किसी महाविद्यालय/विश्वविद्यालय/किसी प्रतिष्ठित संस्था का एक प्रतिनिधि सदस्य तथा जिला विकास अधिकारी सदस्य-सचिव होंगे। 
ब्लाक संसाधन व्यक्तियों के पैनल के गठन हेतु आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ द्वारा एसोसिएट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र, डीएवी पीजी कलेज आजमगढ़, डाॅ0 अनिल कुमार श्रीवास्तव को चयन समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। 
जिला विकास अधिकारी ने एसोसिएट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र, डीएवी पीजी कलेज आजमगढ़, डाॅ0 अनिल कुमार श्रीवास्तव से अपेक्षा किया है कि दिनांक 11 फरवरी 2021 को समय से उपस्थित होकर ब्लाक संसाधन व्यक्तियों के पैनल गठन की कार्यवाही पूर्ण करायें।

और नया पुराने