आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के कपारगढ़ गांव निवासी सुनील त्रिपाठी ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर सरकारी पोखरी व नवीन परती की जमीन को कब्जा करने सरकारी धन से बने खडंजे को उखाड़ फेंकने तथा प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर कब्ज़ा करने का आरोप लगाते हुए कई बार तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर प्रार्थना पत्र देने के बाद हैरान परेशान होकर उच्च न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया।
जिसमें बीते अक्टूबर महीने में उच्च न्यायालय द्वारा तहसीलदार सगड़ी के लिए गाइडलाइन जारी कराया की धारा 26 के अनुपालन में चकरोड को दुरुस्त कराने का आदेश हुआ।
जिसकी प्रति लेकर आज शनिवार को पीड़ित ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को संबोधित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाबत जब तहसीलदार सगड़ी विजेंद्र उपाध्याय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि- मामला संज्ञान में है मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से थोड़ा व्यस्त है समय मिलते ही राजस्व टीम गठित कर पुलिस फोर्स के साथ आदेश का अनुपालन करा दिया जाएगा।