आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: रौनापार थाना के नई बस्ती के पास जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद, पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही से नाराज दूसरे पक्ष सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार लगभग 11 बजे थाने को घेर लिया और मांग करने लगे की पीड़ित पर जो मुकदमा दर्ज हुआ है। उसको वापस लिया जाए और आरोपी व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
हंगामेदार माहौल में पुलिस और ग्रामीणों के बीच घंटों चली वार्ता विफल होने पर ग्रामीणों ने शहीद चौक रौनापार को जाम कर दिया और नारेबाजी करते रहे।
जिसके बाद दोबारा थानाध्यक्ष रौनापार नवल किशोर सिंह आए और
पुनः समझाने बुझाने का प्रयास करते हुए ग्रामीणों से कहा कि सीओ सगड़ी आ रहे हैं आप लोगों की मांग मानी जाएगी।
कुछ देर बाद सीओ सगड़ी कुमार यादव के आने के पर थाने में ग्रामीणों संग फिर वार्ता शरू हुई ।
जिसके बाद ग्रामीणों की मांग जायज मानते हुए सीओ सगड़ी ने पीड़ित पक्ष की तरफ से भी मुकदमा विपक्षी पर लिखने का आदेश दिया। जिसके बाद पिड़ित पक्ष से चंन्द्रभान राम पुत्र लालधर राम निवासी देवारा गरीब दुबे की तहरीर पर आरोपी आशीष गुप्ता जिला मंत्री हिंदू महासभा सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।