Breaking News

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,अपह्रता बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़: अपह्ता लड़की के माता पिता ने दिनांक 22.02.2021 को थाना सिधारी पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरी लड़की को किसी डी0जे0 वाले व्यक्ति ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर  मु0अ0स0 30/21 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 बंशराज सिंह द्वारा प्रारम्भ किया गया।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल अपह्ता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक सिधारी एव विवेचक को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश तिवारी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में उ0नि0 बंशराज सिंह चौकी प्रभारी मुसेपुर मय हमराही म0का0 गुंजन यादव के साथ मु0अ0स0 31/21 धारा 363/366 भादवि मे अपह्ता की बरामदगी हेतु मामूर थे तभी विश्वस सूत्रो से पता चला कि को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त, अपह्रता के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर साईकिल स्टैण्ड के पास मौजूद है तत्पश्चात् हमराहीगण व म0का0 को साथ रेलवे स्टेशन के पास पहुचे कि पुलिस बल को देखकर वह भागने का प्रयास किया कि तभी पुलिस बल द्वारा एक बारगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर उसे समय 19.40 बजे गिरफ्तार गिरफ्तार कर अपह्रता लड़की को म0का0 को सुपुर्द किया गया  । गिरफ्तार लड़के का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सूरज चौहान पुत्र गुलाब चौहान सा0 नरौली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-30/21 धारा 363/366 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

अभि0 सूरज चौहान पुत्र गुलाब चौहान सा0 नरौली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

उ0नि0 बंशराज सिंह मय हमराह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़

और नया पुराने