Breaking News

गम्भीरपुर: एक राय होकर जानलेवा हमले के मामले में तीन अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- गम्भीरपुर

आजमगढ़: वादी हरिशंकर अस्थाना पुत्र स्व0 कुन्ज बिहारी ग्राम परशुरामपुर छाँऊ थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ ने थाना गम्भीरपुर पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरे पुश्तैनी मकान के पीछे रास्ते से सटी जमीन जिस पर विपक्षी हरिश्चन्द्र पुत्र तपेसर पासी द्वारा नाजायज रुप से अपने जानवर बांधकर कब्जा कर लिया है । उक्त के सम्बन्ध में मौके पर समाधान हेतू दिनांक 23 फरवरी 2021 को सांय 5 बजे उपजिलाधिकारी निजामाबाद आजमगढ़ व लेखपाल राजेश राय के साथ आए हुए थे विवाद के सम्बन्ध में हम दोनो पक्षो को बुलाकर बातचीत कर रहे थे कि इसी बीच विपक्षी 1.हरिश्चन्द्र पुत्र तपेसर पासी, 2.कमला पत्नी हरिश्चन्द्र 3.विजय और 4.जय किशन पुत्रगण हरिश्चन्द्र, 5.आरती उर्फ अंशू पुत्री हरिश्चन्द्र 6.गिरजा पुत्री हरिश्चन्द्र 7.सन्तोषी पत्नी विजय आदि परिवारीजन ने मौके पर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू होकर एस.डी.एम महोदय व लेखपाल के समक्ष ही फावड़ा लेकर आये और मौके पर मौजूद मेरी बेटी प्रीती व अनीता तथा नाती हिमांशु पुत्र अरविन्द अस्थाना पर एक राय होकर जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर दिया । जिससे हिमांशु पुत्र अरविन्द का सिर फावड़े से फट गया और वह मौके पर लहुलुहान होकर बेहोश हो गया । यह देखकर जब मैने हो हल्ला मचाया तो हरिश्चन्द्र पुत्र तपेसर व उसके परिवारीजन पत्नी कमला, पुत्रीयाँ गिरजा व आरती तथा पुत्रगण विजय व जय किसन तथा पतोहू संन्तोषी पत्नी विजय आदि ने गालियाँ देते हुए हम सभी के उपर लाठी, डंडा, लोहे की राड फावडा आदि हथियारो से हमला कर दिये जिसमे हम सभी को काफी चोटे आयी व मेरे नाती हिमांशु की स्थिती नाजुक हो गयी । इस हमले में अमित पुत्र अरविन्द, हरिशंकर पुत्र कुन्ज बिहारी, हिमाशु पुत्र अरविन्द को काफी चोटे आयी।
जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 39/21 धारा 147,148,149,323,504,506,307,308,34 भादवि बनाम 1.हरिश्चन्द्र पुत्र तपेसर पासी, 2. कमला पत्नी हरिश्चन्द्र 3. विजय 4. जय किशन पुत्रगण हरिश्चन्द्र, 5.आरती उर्फ अंशू पुत्री हरिश्चन्द्र 6. गिरजा पुत्री हरिश्चन्द्र 7. सन्तोषी पत्नी विजय साकिनान ग्राम परशुरामपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया । 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में कार्यवाहक प्रभारी उ0नि0 तारकेश्वर राय मय हमराह उ0नि0 सतीश कुमार यादव, का0 बैजनाथ सरोज व का0 मोनू कुमार, म0का0 सविता पटेल, म0का0 गरिमा सिंह के साथ वांछित,वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली की थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 39/21 धारा 147,148,149,323,504,506,307,308,34 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तागण खुर्मपुर तिराहे पर कही जाने के फिराक में खडी है । इस सूचना पर कार्यवाहक प्रभारी उ0नि0 क्षेत्र में मौजूद उ0नि0 सतीश कुमार यादव मयहमराह म0का0 सविता पटेल व म0का0 गरिमा सिंह को साथ लेकर अभियुक्तागण के गिरफ्तारी के लिये खुर्मपुर तिराहे पर पहुचकर पहले से खड़ी महिलाओ के पास पहुचकर म0का0 द्वारा नाम पता पूछा गय तो उसनें अपना नाम क्रमशः 1. आरती उर्फ अंशू पुत्री हरिश्चन्द्र, 2. कमला पत्नी हरिश्चन्द्र, 3. सन्तोषी पत्नी विजय निवासीगण ग्राम परशुरामपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ बतायी । जिनको उनके अपराध से बोध कराकर समय करीब 10.00 बजे प्रातः म0का0 सविता पटेल व म0का0 गरिमा सिंह के हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तागण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 39/21 धारा 147,148,149,323,504,506,307,308,34 भादवि थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तागण

1. आरती उर्फ अंशू पुत्री हरिश्चन्द्र ग्राम परशुरामपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. कमला पत्नी हरिश्चन्द्र ग्राम परशुरामपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
3. सन्तोषी पत्नी विजय निवासी ग्राम परशुरामपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी उ0नि0 तारकेश्वर राय,उ0नि0 सतीश कुमार यादव,का0 बैजनाथ सरोज व का0 मोनू कुमार, म0का0 सविता पटेल, म0का0 गरिमा सिंह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ 

और नया पुराने