आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना महराजगंज
आज़मगढ़: अवैध शराब बनाने व बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी व वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28.03.21 को SHO गजानन्द चौबे मय हमराह के रवाना होकर होली पर्व के दृष्टिगत शांति सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु भ्रमण कर क्षेत्र मे मामूर होकर कस्बा महराजगंज में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि ग्राम शंकरपुर का प्रधान निरंजन राम जो कि आगामी पंचायत चुनाव लड़ रहा है एक सफेद स्कार्पियो गाड़ी में अबैध मिलावटी देशी शराब व काफी मात्रा में सरकारी ठेके वाली देशी शराब लेकर बिलरियागंज से परशुरामपुर होकर अपने गाँव की तरफ आ रहा है यह शराब आगामी चुनाव में मतदाताओ का बांटने हेतु ले जा रहा है । इस सूचना पर विश्वास कर SHO द्वारा कस्बा महराजगंज में ही मौजूद उ0नि0 प्रशिक्षु योगेन्द्र प्रसाद को मय महराह हे0का0 समेरिका यादव के नया चौक महराजगंज पर तलब किया गया जो मय हमराह उपस्थित आये कि SHO मय हमराहियान व मुखबिर के व उ0नि0 के साथ प्रस्थान कर परशुरामपुर नहर पुलिया पर पहुँचकर आड़ में गाड़ी खड़ी कर आने जाने वाले वाहनो की निगरानी करने लगे कि थोड़ी देर में एक सफेद स्कार्पियो परशुरामपुर की ओर से आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो चालक तेजी से नहर पटरी पर जमालपुर की ओर गाड़ी मोड़कर भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा जीप से पीछा कर उपरोक्त स्कार्पियो को रुपयनपुर नहर पुलिया के पास ओवर टेक कर रोक लिया गया कि वाहन चालक अचानक गाड़ी से कूदकर अन्धेरे का लाभ उठाकर भाग गया। गाड़ी में बैठे 02 व्यक्तियो को मौके पर पकड़ लिया गया व स्कार्पियो वाहन नं0 UP 50 BR 5163 की तलाशी ली गई तो गाड़ी की पिछली सीटों पर व सीटों के बीच एक प्लास्टिक की बोरी में कुल 120 शीशी देशी सरकारी ठेके की शराब व 2 पिपिया में 40 लीटर कच्ची शराब जैसी वस्तु था सीट पर ही प्लास्टिक की पन्नी में 250 ग्राम यूरिया व 200 ग्राम फिटकरी का चूर्ण बरामद हुआ। बरामद माल के सम्बन्ध में पूछताछ करते हुए व पकड़े गये व्यक्तियो की जामा तलाशी लेते हुए नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम रामनयन पुत्र पल्टन नि0 शंकरपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ व दूसरे ने अपना नाम संजय राम पुत्र रामपलट नि0 अराजी बगहवा थाना महराजगंज आजमगढ़ बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम पूछने पर दोनो व्यक्ति बताये कि भागने वाला व्यक्ति निरंजन राम पुत्र रामकरन नि0 अराजी शंकरपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ है पूछताछ करने पर बताये कि साहब निरंजन राम वर्तमान में शंकरपुर के प्रधान है तथा आगामी चुनाव में महाप्रधान का चुनाव लड़ने वाले है हम लोग उनके सहयोगी है जो शराब देशी सरकारी ठेके वाली आप पकड़े है वह तथा पिपिया में जो शराब है वह भी हम लोग अपने क्षेत्र में ले जाकर मतदाताओं को बांटने वाले थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। साहब शीशी वाली शराब सरकारी ठेकों की है तथा पिपिया में 20 – 20 लीटर मिलावटी कच्ची शराब है जिसमें तीव्रता बढाने व तेज नशा होने के लिए हम लोगो ने यूरिया व फिटकरी मिलाया है तथा जो यूरिया फिटकरी बचा था वह गाड़ी में ही रखा है । यह स्कार्पियो गाड़ी निरंजन राम ही चलाते है आज भी वही चला रहे थे इसी गाड़ी से हम लोग मिलकर शराब लादकर लाते ले जाते है इस गाड़ी के बारे में निरंजन राम ही जानते है हम लोगों को कुछ पता नही है । अभियुक्तगण का यह कृत्य अन्तर्गत आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन है। अतः अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताते हुए अन्तर्गत धारा 272, 273, 188 IPC व 60/72 Ex. Act के बजाफ्ता बकायदा समय 23.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। शराब के परिवहन के सम्बन्ध में तथा वाहन के कागजात माँगने पर अभि0गण दिखाने से कासिर रहे। वाहन स्कार्पियों नं0 UP 50 BR 5163 को अभियोग में दाखिल करने के साथ साथ MV ACT में भी सीज किया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. रामनयन पुत्र पल्टन निवासी शंकरपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2. संजय राम पुत्र रामपलट निवासी अराजी बगहवा थाना महराजगंज आजमगढ़
बरामदगी
अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब 2 पिपिया में 40 लीटर व देशी शराब ठेके की 120 शीशी प्रत्येक में 200 ml ( 24 लीटर ) व 250 ग्राम यूरिया व 200 ग्राम फिटकरी पाउडर व 01 अदद वाहन स्कार्पियो
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 98/21 धारा 272, 273, 188 IPC व 60/72 आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SHO गजानन्द चौबे मय हमराह उ0नि0 प्रशिक्षु योगेन्द्र प्रसाद, हे0का0 समेरिका यादव, का0 अभिषेक राय, रि0का0 आनन्द, म0का0 मधुबाला यादव व म0का0 प्रार्थना तिवारी