Breaking News

महराजगंज: 20 ली0 अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: अवैध शराब बनाने व बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान मे *पुलिस अधीक्षक  आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में दिनांक 28.03.2021 को उ0नि0 देवनाथ यादव मय हमराह को साथ लेकर वजरंग चौक से प्रस्थान कर महराजगंज राजेसुल्तानपुर रोड भैरवदासपुर रोड पुलिया पर पहुचे कि एक व्यक्ति मोटर साईकिल के रोशनी में पैदल आता हुआ दिखाई दिया इसकी हाथ मे प्लास्टिक की पीपीया थी पैदल आने वाले व्यक्ति की ओर मुखवीर इशारा करके वहाँ से चला गया कि अचानक पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति पीछे मुड कर भागने की कोशिश किया। लेकिन हिकम्मत अमली से एक वारगी घेरकर उस व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से जमा तलाशी लेते हुए उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सोनू गौड पुत्र रामअचल गौड निवासी रामपुर थाना– महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया कि साहब इसमें 20 लीटर कच्ची अवैध शराब है । इसे वेचकर अपने परिवार को चलाता हूँ । पीपीया का ढक्कन खोलकर सुंघा गया तो शराब जैसी गन्ध आ रही अतः उसे कव्जा पुलिस लेते हुए आरोपी को अन्तर्गत धारा 60 Ex Act कारण गिरफ्तारी वताकर समय करीव 21.20 वजे हिरास्त पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सोनू गौड पुत्र रामअचल गौड निवासी रामपुर थाना – महराजगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

20 ली0 अवैध शराब 

पंजीकृत अभियोग

 मु0अ0सं0 97/21 धारा 60 Ex. Act

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 देवनाथ यादव मय हमराह PRD रामलवट यादव

और नया पुराने