मऊ।
रिपोर्ट: ब्यूरो
मऊ: घोसी कोतवाली के थानी दास मोड़ पर बीते 4 मार्च को 8:00 बजे रात में अज्ञात बाइक की टक्कर मे गम्भीर रूप से घायल बृजेश कुमार यादव पुत्र स्व0 श्यामसुंदर यादव उम्र 52 वर्ष निवासी थानीदास कोतवाली घोसी को परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया ।जहाँ स्थित सिरियस होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया था।14 दिन जीवन मृत्यु से संघर्ष के बाद आज लाइफ लाइन हॉस्पिटल आज़मगढ़ में जीवन की जंग हर गए। डॉक्टर बृजेश कुमार की 2 लड़कियां और 1 लड़के हैं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।घोसी कोतवाली में अज्ञात बाइक के खिलाफ उनके भाई द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
