आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-अतरौलिया
आज़मगढ़: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर व प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 18.03.2021 को उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह मय हमराह का0 अमित जायसवाल , का0 सत्यप्रकाश यादव , रि0 आरक्षी श्रील कुमार यादव , रि0 आरक्षी धर्मेन्द्र गुप्ता के थाना से प्रस्थान करके अवैध शराब की बरामदगी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम सघनपट्टी के एक व्यक्ति अवैध देशी शराब रखकर बेचने हेतु कही जाने की फिराक में है मुखबिर की सूचना पर सघनपट्टी पुलिया के पास पहुंचकर उक्त व्यक्ति को 45 शीशी देशी शराब के साथ समय 5.30 AM पर गिरफ्तार किया गया | नाम पता पूछने पर उसने अपना नामरामविनय पुत्र मोहित निषाद निवासी सघनपट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ बताया | गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 47/21 धारा 60 (1) EX एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार चालान किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 47 /21 धारा 60 (1) EX एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
रामविनय पुत्र मोहित निषाद निवासी सघनपट्टी थाना अतरौलिया आजमगढ़।
बरामदगी
45 अदद अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह मय हमराह का0 अमित जायसवाल , का0 सत्यप्रकाश यादव , रि0 आरक्षी श्रील कुमार यादव , रि0 आरक्षी धर्मेन्द्र गुप्ता थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
